PERSONALITY

know more about your favourites……

डा0 भीमरावअम्बेडकर की जीवनी

भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को एक विश्वस्तरीय विधिवेत्ता, भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार (Chief architect of Indian Constitution ) और करोड़ों शोषितों, वंचितों दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को सम्मानीय जीवन देने के लिए हमेशा याद किया जायेगा.

डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़ी खास बातें डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। … भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महु (मध्य प्रदेश) के एक अस्पृश्य परिवार मे हुआ था उन्होंने जीवन भर समाज में अनुसूचित वर्ग को समानता दिलाने के लिए संघर्ष किया।

29 अगस्त 1947 को उन्हें भारत के संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संविधान का फाइनल ड्राफ्ट तैयार करने में आंबेडकर को 2 साल 11 महीने और 17 दिन लगे। बाबा साहेब ने 1952 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वो हार गए। 1952 में उन्हें राज्य सभा के लिए नियुक्त किया गया और अपनी मृत्यु तक वो इस सदन के सदस्य रहे। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की लिखी आखिरी किताब का नाम द बुद्ध एंड हिज़ धम्म था।
इस किताब को पूरा करने के तीन दिन बाद 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में आंबेडकर का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में बौद्ध रीति-रिवाज के साथ हुआ। ‘द बुद्ध एंड हिज़ धम्म’ पुस्तक आंबेडकर की मृत्यु के बाद 1957 में प्रकाशित हुई।

भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को एक विश्वस्तरीय विधिवेत्ता, भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार (Chief architect of Indian Constitution ) और करोड़ों शोषितों, वंचितों दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को सम्मानीय जीवन देने के लिए हमेशा याद किया जायेगा. भीमराव अम्बेडकर तीनों गोलमेज सम्मलेन में भाग लेने वाले गैर कांग्रेसी नेता थे. लेकिन उनसे जुडी कई ऐसी बातें हैं जिससे ज्यादातर लोग अंजान हैI

आइए हम अम्बेडकर के जीवन से जुडी  अनजाने तथ्यों को जानने का प्रयास करते हैं.

डॉ॰ आम्बेडकर के बारे में तथ्य (Key facts about Dr. B.R. Ambedkar)

जन्मतिथि:14 अप्रैल 1891

जन्मस्थान: महू (अब डॉ॰ आम्बेडकर नगर),मध्य प्रदेश

मृत्यु: 6 दिसम्बर 1956 (उम्र 65)

समाधि स्थल: चैत्य भूमि, मुंबई, महाराष्ट्र

अन्य नाम: बाबासाहब आम्बेडकर

राष्ट्रीयता: भारतीय

पिता: रामजी मालोजी सकपाल

माता: भीमाबाई

पत्नी: रमाबाई आम्बेडकर (विवाह 1906 – निधन 1935), डॉ॰ सविता आम्बेडकर (विवाह 1948 – निधन 2003)

पुत्र: यशवंत भीमराव आंबेडकर

पोता:प्रकाश आम्बेडकर

शैक्षिक डिग्री: मुंबई विश्वविद्यालय (बी॰ए॰), कोलंबिया विश्वविद्यालय (एम॰ए॰, पीएच॰डी॰, एलएल॰डी॰), लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स (एमएस॰सी॰, डीएस॰सी॰), ग्रेज इन (बैरिस्टर-एट-लॉ)

पुरस्कार/सम्मान: बोधिसत्व (1956), भारत रत्न (1990), पहले कोलंबियन अहेड ऑफ देअर टाईम (2004), द ग्रेटेस्ट इंडियन (2012)

राजनीतिक दल : शेड्युल्ड कास्ट फेडरेशन, स्वतंत्र लेबर पार्टी, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी

सामाजिक संघठन : बहिष्कृत हितकारिणी सभा, समता सैनिक दल

*डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अपने माता-पिता की चौदहवीं और आखिरी संतान थे|

*डॉ. बाबासाहेबअम्बेडकर का वास्तविक सरनेम अंबावडेकर था। लेकिन उनके शिक्षक, महादेव अम्बेडकर, जो उन्हें बहुत मानते थे, ने स्कूल रिकार्ड्स में उनका नाम अंबावडेकर से अम्बेडकर कर दिया।

*डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकरविदेश जाकर अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट (PhD) की डिग्री हासिल करने वाले पहले भारतीय थे।

*डॉ. अम्बेडकर हीएकमात्र भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा लन्दन संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगी हुई है।

*भारतीय तिरंगे में “अशोक चक्रको जगह देने का श्रेय भी डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को जाता है।

*अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीत चुके अर्थशास्त्रीप्रो. अमर्त्य सेन, डॉ. बी. आर अम्बेडकर को अर्थशास्त्र में अपना पिता मानते हैं।

*मध्य प्रदेश और बिहार के बेहतर विकास के लिए बाबासाहेब ने 50 के दशक में ही विभाजन का प्रस्ताव रखा था, पर सन 2000 में जाकर ही इनका विभाजन कर छत्तीसगढ़ और झारखण्ड का गठन किया गया।

*बाबासाहेब केनिजी पुस्तकालय राजगृहमें 50,000 से भी अधिक उनकी किताबें थी और यह विश्व का सबसे बडा निजी पुस्तकालय था।

*डॉ. बाबासाहेब द्वारा लिखी गई पुस्तक “waiting for a visa” कोलंबिया विश्वविद्यालय में टेक्स्टबुक है। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने 2004 में विश्व के शीर्ष 100 विद्वानों की सूची बनाई थी और उसमे पहला नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर का था|

*डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर कुल 64 विषयों में मास्टर थे| वे हिन्दी, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, मराठी, पर्शियन और गुजराती जैसे9 भाषाओँ के जानकार थे| इसके अलावा उन्होंने लगभग 21 साल तक विश्व के सभी धर्मों की तुलनात्मक रूप से पढाई की थी|

*बाबासाहेब ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में8 वर्ष में समाप्त होनेवाली पढाई केवल 2 वर्ष 3 महीने में पूरी की थी| इसके लिए उन्होंने प्रतिदिन 21-21 घंटे पढ़ाई की थी|

*लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स सेडॉक्टर ऑल सायन्सनामक अनमोल डॉक्टरेट पदवी प्राप्त करनेवाले बाबासाहेब विश्व के पहले और एकमात्र महापुरूष हैं। कई बुद्धिमान छात्रों ने इसके लिए प्रयास किये परन्तु वे अब तक सफल नहीं हो सके हैं विश्व में जिस नेता के ऊपर सबसे अधिक गाने और किताबें लिखी गई है वह डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर हैं|

*गवर्नर लॉर्ड लिनलिथगो और महात्मा गांधी का मानना था कि बाबासाहेब 500 स्नातकों तथा हजारों विद्वानों से भी अधिक बुद्धिमान हैं|

*पीने के पानी के लिए सत्याग्रह करनेवाले बाबासाहेब विश्व के प्रथम और एकमात्र सत्याग्रही थे|14.

*डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने भगवान बुद्ध, संत कबीर और महात्मा फुले इन तीनों महापुरूषों को अपना गुरू माना है।

*दुनिया में सबसे अधिक स्टेच्यु (Statue) बाबासाहेब के ही हैं।उनकी जयंती भी पूरे विश्व में मनाई जाती है।

*विश्व में हर जगह बुद्ध की बंद आंखो वाली प्रतिमाएं एवं पेंटिग्स दिखाई देती है लेकिन बाबासाहेब जो उत्तम चित्रकार भी थे, उन्होंने सर्वप्रथम बुद्ध की ऐसी पेंटिंग बनाई थी जिसमें बुद्ध की आंखे खुली थी।

*बाबासाहेब का पहला स्टेच्यु (Statue) उनके जीवित रहते हुए ही 1950 में बनवाया गया था, और यह Statue कोल्हापूर शहर में है।

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखी गयी किताबों की सूची

Ambedkar Books Name: डॉक्टर आंबेडकर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने विश्व का नंबर वन स्कॉलर घोषित किया था.डॉक्टर B.R Ambedkar,पूरे विश्व में अपनी किताबों और डिग्रियों के लिए जाने जाते हैं. जाति का उच्छेदऔर रुपये की समस्याउनकी प्रसिद्द किताबों में से एक हैं. आइये इस लेख में डॉक्टर आंबेडकर द्वारा लिखी गयी कुछ प्रसिद्द

List of books written by Dr. B.R. Ambedkar

डॉक्टर अम्बेडकर को आधुनिक भारत के सबसे ओजस्वी लेखकों में गिना जाता है. विश्व के लगभग हर देश में उनके प्रशंसक मौजूद हैं. डॉक्टर अम्बेडकर की सबसे प्रसिद्द पुस्तक “जाति का उच्छेद” है. आइये उनकी अन्य पुस्तकों के बारे में जानते हैं.

 क्रम संख्या   पुस्तक का नाम     छपाई का वर्ष
 1.   भारत का राष्ट्रीय अंश   1916
 2.   भारत में जातियां और उनका मशीनीकरण   1916
 3.   भारत में लघु कृषि और उनके उपचार   1917
 4.   मूल नायक (साप्ताहिक)   1920
 5.   ब्रिटिश भारत में साम्राज्यवादी वित्त का विकेंद्रीकरण   1921
 6.   रुपये की समस्या: उद्भव और समाधान   1923
 7.   ब्रिटिश भारत में प्रांतीय वित्त का अभ्युदय   1925
 8.   बहिष्कृत भारत (साप्ताहिक)   1927
 9.   जनता (साप्ताहिक)   1930
 10. जाति का उच्छेद   1937
 11.   संघ बनाम स्वतंत्रता   1939
 12.   पाकिस्तान पर विचार   1940
 13.   श्री गाँधी एवं अछूतों की विमुक्ति   1942
 14.   रानाडे, गाँधी और जिन्ना   1943
 15.   कांग्रेस और गाँधी ने अछूतों के लिए क्या किया   1945
 16.   शूद्र कौन और कैसे   1948
 17.   महाराष्ट्र भाषाई प्रान्त   1948
 18.   भगवान बुद्ध और उनका धर्म   1957

यहाँ पर यह बताना जरूरी है कि बाबासाहेब के निजी पुस्तकालय राजगृहमें 50,000 से भी अधिक उनकी किताबें थी और यह विश्व का सबसे बडा निजी पुस्तकालय था. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर कुल 64 विषयों में मास्टर थे.

 

Your view's:

Information

This entry was posted on April 13, 2020 by in DR B. R. AMBEDKAR and tagged .

Archives

My Online Book Review(O.B.R)

सर आइजैक न्यूटन, आयुष कुमार कक्षा 8 ‘स’ के द्व ारा।

पुस्तक समीक्षा लेखक :- राजवीर सिंह ‘दार्शनिक’ शीर्षक :- सर आइजैक न्यूटन पुस्तक संख्या :- 4111 मूल्य :- ₹99 प्रकाशन :- पी.एम. पब्लिकेशंस सारांश :- सर आइजैक न्यूटन अब तक के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धान्त की खोज की । वे एक महान गणितज्ञ, भौतिक […]

The magic pot Akshya yadav 6C. Author –Shanti. Acc no. –3858

💖 Akshya reacted via Gmail On Fri, 24 Jun 2022, 8:27 pm Akshya Yadav, <akshyayadav2012> wrote: Once a farmer and his wife were digging their field to sow seeds. Suddenly, the farmer’s shovel hit something hard. It was a big silver pot. They took it out and carried it home. Next day, the farmer and […]

The Foolish Stag by Akshya Yadav Class 7‘C’

Book Review Tittle: The Foolish Stag Author :Shanti Acc no:3857 Gist : Once on a hot summer day, a very thirsty stag was looking for water to quench his thirst. While walking, he came across a river. As he started drinking the water, he saw his reflection in the water. He was very impressed by […]

The Magic Pot by Vidhi Yadav of class 7th ‘C’

[ Book review ] Title – The Magic Pot Author – Shanti ACC. No.- 3859 Gist – Once a farmer and his wife were digging their field to sow seeds. Suddenly, the farmer’s shovel hit something hard. It was a big silver pot. They took it out and carried it home. At night, the farmer […]

A.P.J. Abdul Kalam By Vaibhav Tripathi of class 7 (C)

Book Review Title – A.P.J. Abdul Kalam Author – Lavanya Karthik Acc no.- 3829 Gist:-Kalam was born on October 15 1931 in rameshwaram an island tucked abhi in a Southernmost tip of India. His ancestral home on mosque Street was built around the 19th century. It was a large and simple structure. Kalam spent his […]

WRC CUM D.E.A.R: W.R.C cum O.B.R.

Winter Reading Challlenge 2019-20

Winter Reading Challlenge 2019-20

Winter Reading Challenge 2019-20

Winter Reading Challenge 2019-20

25 Challengers are participated in winter reading challenge programme.

Winter Reading Challengers Of 2017-18

CLASS V Sl No. NAME TITLE 1 Anvesha Grimm’s Fairy Tales 2 Jatin Stories Of India 3 Uday From Atom To Nano Tech 4 Gaurav Classic Collection 5 Divyanshu Secret Seven Win through 6 Yatharth Voice In The Wind – II 7 Ujala 22 Short Stories 8 Swati I Wonder Why 9 Vishesh 13 Strange […]

Greedy Monkey Challenged by Shristi Choudhary

Greedy Monkey Challenged by Shristi Choudhary

Winter Reading Challenge with Online Book Review Writing:2016-17

Rainbow New from AnimateIt.netUntitled

M.Rawat
Librarian
K.V.IIIT,Jhalwa
(Allahabad)U.P

Recent Comments

You are visitor no is:

  • 52,359 visitor